कानपुर देहात 7 मार्च 2022
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य के चलते अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में बनाए गए चारों विधानसभा के मतगणना की व्यवस्थाओं के संबंध में निरीक्षण किया, इस मौके पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में 10 मार्च को होने वाले मतगणना हेतु मतगणना स्थल पर मीडिया सेंटर, कम्युनिकेशन सेंटर, प्रेक्षक रूम एवं अधिकारी रूम, निर्वाचन कंट्रोल रूम, मोबाइल लॉकर, टीवी, इंटरनेट इत्यादि की सही प्रकार से व्यवस्थाएं की जाए, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए तथा प्रत्येक विधानसभा के मतगणना स्थल पर जाने हेतु साइनेज जगह जगह पर लगाए जाए, जिससे कि किसी प्रकार की किसी को दिक्कत न हो, प्रत्येक प्रत्याशी के एजेंट के बैठने हेतु कुर्सी आदि कि सही प्रकार से व्यवस्था रहे, मतगणना स्थल पर साफ सफाई, खानपान इत्यादि की संबंधित अधिकारीगण पहले से व्यवस्था दुरस्त कर ले। जिलाधिकारी ने कहा कि मतगणना स्थल पर कोई भी मतगणना कार्मिक, अधिकारी एवं कर्मचारी मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे, उनका मोबाइल बाहर जमा कराए जाने की व्यवस्था कर ले, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, सभी आर0ओ0, तहसीलदार आदि उपस्थित रहे।
