नंदी के दूध पीने की खबर फैली तो मन्दिर में उमड़ी भीड़, देखें नजारा

कानपुर। फजलगंज के गडरियन पुरवा क्षेत्र के शिव मन्दिर में इस समय भगवान नदीं के दूध पीने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। जहां भगवान शिव के मंदिर में नंदी दूध पीते हुए नजर आ रहे हैं. जैसे ही लोगों को पता चला नंदी महाराज पानी पी रहे हैं भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा. नंदी महाराज को दूध पिलाने के लिए लोग कतार में लग गए.
नंदी महाराज के दुग्ध पीने की खबरों के बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिरों में उमड़े रहे हैं. गौरतलब है कि कई वर्षों पहले भी देशभर में ऐसी ही खबरें आने के बाद हलचल मच गई थी. कई लोग इसे अंधविश्वास बताते रहे तो कई लोग इसे वैज्ञानिक कारण बताते रहे. यह ताजा घटना सोमवार को फजलगंज के गडरियन पुरवा शिव मंदिर की है. यहां लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर नंदी महाराज के मुख के पास दुग्ध ले जाने से वे पी रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *