कानपुर किदवई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत फैक्ट्री के मुनीम से देर रात बाइक सवार बदमाशों ने 146000 की लूट की घटना को अंजाम दिया । इस पूरी घटना की सूचना पीड़ित मुनीम हरिशंकर ने किदवई नगर थाना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया हरिशंकर ने बताया कि वह साइड नंबर वन स्थित फैक्ट्री में काम करता है । रोजाना की तरह वह घर लौट रहा था इसी दौरान रुपयों से भरा बैग बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया वही पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।
2022-03-08
