कानपुर देहात पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी अपराधी

कानपुर देहात पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी अपराधी, एक साल से चल रहा था फरार

कानपुर देहात के रूरा में युवक की हत्या में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपित को पुलिस व स्वाट टीम ने पकड़ा है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।सीओ अकबरपुर अरूण कुमार ने बताया कि बीते वर्ष मार्च माह में मुरलीपुर के कपिल सिंह की जलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दो आरोपित को जेल भेजा गया था जबकि एक उसी गांव का तिलक सिंह फरार चल रहा था।

रूरा में युवक को जलाकर मारने के आरोपित तिलक सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपित पर 25 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया गया था। इसके बाद से उसकी तेजी से तलाश चल रही थी।

जानकारी के अनुसार युवक की गिरफ्तारी रूरा पुलिस व स्वाट टीम ने की है। मुखबिर की सूचना पर गांव के बाहर से उसे पकड़ा गया। मौके पर उसके पास से 12 बोर का तमंचा व दो कारतूस भी मिले। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी रूरा अनूप कुमार निगम, स्वाट प्रभारी प्रशांत गौतम, एसआई प्रभाकर यादव, रवीशंकर, प्रवीन कुमार, जय कुमार, सोनू यादव, महेश गुप्ता, दुर्वेश, अनूप कुमार, प्रशांत पांडेय, आशुतोष नवीन मिश्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *