अपराधी प्रवति के लोग नहीं बनेंगे मतगणना एजेंट – डीएम

कानपुर l किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का मतगणना स्थल पर प्रवेश वर्जित है और ऐसे आपराधिक प्रवति के लोग मतगणना एजेंट नहीं बनेंगे । डीएम नेहा शर्मा ने यह बात आज एक प्रेस वार्ता में कही । जिलाधिकारी ने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल लेकर जाना प्रतिबंधित है ।डीएम के मुताबिक पानी बड़ी बोतल मतगणना स्थल पर लेकर जाना मना है , मतगणना एजेंट केवल पानी के पाउच लेकर ही जा सकते हैं ।
मतगणना स्थल पर कैलकुलेटर ले जाने की छूट रहेगी । उनहोने कहा कि मीडिया को समय से सूचना मिलने के प्रबंध किए जाएंगे । राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर सभी दिशा निर्देश जारी किये गए है । धारा 144 लागू होने से विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *