10 मार्च को बिना पास के किसी भी व्यक्ति को नही मिलेगी नौबस्ता गल्ला मंडी में एंट्री

कानपुर नगर।
◆ 85 सीसीटीवी कैमरे एवं इसके अतरिक्त हर मतगणना टेबल पर विधानसभावार 8 सीसीटीवी कैमरे 8×10 =80 कुल 165 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी।
◆ प्रत्येक विधानसभा से मतगणना स्थल तक ईवीएम मशीन को लाने ले जाने के लिए अलग से बैरिकेडिंग लगाई गई है।
◆ 10 मार्च को बिना पास के किसी भी व्यक्ति को नही मिलेगी नौबस्ता गल्ला मंडी में एंट्री।

◆ नौबस्ता गल्ला मं डी में 10 मार्च 2022 को मोबाइल फोन अंदर लेजाना मना है । मंडी के दोनों प्रवेश द्वार पर मोबाइल फोन जमा करने के लिए काउंटर बनाए गए हैं ।जो भी कार्मिक अपना मोबाइल फोन लेकर आता है उसका फोन वहां पर सुरक्षित जमा कराने की व्यवस्था की जायेगी ।

◆10 मार्च 2022 को सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी।
◆ मीडिया कर्मियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है । मंडी में बनाए गए मीडिया सेंटर में एलईडी टीवी, टेलीफोन, इंटरनेट कनेक्शन के साथ मीडिया सेंटर बनाया गया है। कहा पर विधानसभा वार प्रत्येक राउंड मतगणना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जायेगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा , एडिशनल सीपी श्री आनंद प्रकाश तिवारी,डीसीपी साउथ श्रीमती रवीना त्यागी ,अपर जिलाधिकारी वित्त /राजस्व श्री दयानंद प्रसाद ,अपर जिलाधिकारी नगर श्री अतुल कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों समेत आज नौबस्ता गल्ला मंडी स्थित मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त विधानसभा वार मतगणना स्थल का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त तैयारियां युद्ध स्तर पर पूर्व करने के निर्देश दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *