अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस वन स्टॉप सेंटर गोल चौराहा रावतपुर कानपुर नगर में आयोजित किया गया

कानपुर नगर l आज दिनांक 08 मार्च, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन श्रीमती पूनम कपूर, श्रीमती रंजना शुक्ला मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की उपस्थिति में वन स्टॉप सेंटर गोल चौराहा रावतपुर कानपुर नगर में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती कमलावती सिंह जी मौजूद रही व उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य महिला आयोग की श्रीमती पूनम कपूर व श्रीमती रंजना शुक्ला उपस्थित रही। उन्होंने महिलाओं को सभी क्षेत्रों में सशक्तिकरण एवं लिंग भेदभाव को समाप्त करने हेतु महिलाओं को जागरूक किया।
महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक आर्थिक सांस्कृतिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में उपलब्धियों को प्राप्त करने वाली 81 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें डॉ0 सुनीति पांडे, महिला थानाध्यक्ष, एसआई निधि गुप्ता व राधा पाल, एनजीओ महिलाएं रेणुका खंडेलवाल, ललिता चौहान, रंजीता पाठक, रजत फाउंडेशन से एडवोकेट दीप्ति सिंह व अन्य महिलाएं उपस्थित रही। वन स्टॉप सेंटर में राबिया सुल्ताना, इशिता सोनी, मीनाक्षी कश्यप, अर्चना विश्वकर्मा व रेनू निगम समेत समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आरंभ कांस्टेबल अफसाना बानो संघमित्रा ने किया व महिलाओं को जागरूकता हेतु नारी सम्मान में गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। आज महिलाओं का योगदान सभी क्षेत्रों में अहम है महिलाएं किसी भी देश का मुख्य आधार होती हैं वह समाज परिवारवाद देश की तरक्की में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है इस तथ्य से कार्यक्रम में आने वाली समस्त महिलाओं को जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *