फागुन के महीने में होली के रंग बाजारो से लेकर घरो तक दिखाई पडने लगता है इस दौरान होली की तैयारी में घरो की ग्रहणियां जरूरी काम निपटाकर बस होली के व्यंजनो की तैयारी में लग जाती है। आलू के चिप्स, पापड सहित अनेकों पकवान मेहमानो के लिये घरो की महिलायें बनाने लगती है। वही इस बार आलू महगां होने के कारण महिलाये काफी नाखुश है। क्योकि इस पर्व पर आलू से कई प्रकार के खाने की चीजे तैयार की जाती है। इससे ग्रहणियों कोई भी तैयारी अधूरी नही छोडना चाहती है। गृहणियों का कहना है कि बाजारो मे मिलने वाले चिप्स आलू महगें होने के चलते इस बार खरीददारी कम है साथ ही बाजारों में बिकने वाले चिप्स, पापड में क्वालिटी पर भरोसा नही है इसीलिये घर में ही चिप्स पापड बना रहे हैं वही दूसरी तरफ बच्चे अपने अभिभावको से मनपसन्द रंग, पिचकारी की डिमांड करने के साथ खरीदना भी शुरू कर दिया है। होली से पहले घरो में चिप्स और आलू के पापड बनाने का दौर शुरू हो चुका है गृहणियों के चेहरो पर खुशी है।
2022-03-08
