कन्नौज में किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का माल जलकर राख
छिबरामऊ में शार्ट सर्किट से किराना दुकान में आग लग गई। इससे लाखों की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।
छिबरामऊ के मोहल्ला कटरा निवासी मनोहर लाल गुप्ता की शहर के पीपल चौराहा पर मनोहर किराना स्टोर नाम से दुकान है। मंगलवार शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात करीब 10 बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। लोगों ने शटर के बाहर से तेज लपटें देखी तो पुलिस को सूचना दी। खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे।
