कानपुर
छावनी परिषद की टीम पहुंची क्षेत्र को कब्जे मुक्त कराने।जाजमऊ पुरानी चुंगी के समीप बनी कुरियन खपरैला बस्ती को हटाने पहुँची छावनी परिषद की टीम बुल्डोजर लेकर पहुंची।कुरियन खपरैला में सैकड़ो गरीब परिवार कच्चे मकान व झोपड़ पट्टी में एक लंबे अर्शे से रहते चले आ रहे है।छावनी परिषद द्वारा कच्चे मकान व झोपड़ पट्टी को हटाने के लिए कुछ दिनों पहले एक नोटिस चस्पा की थी।नोटिस में 8 मार्च 2022 तक कुरियन खपरैला में रह रहे लोगो से स्वतः कब्जा हटाने को कहा गया था।लोगो द्वारा कब्जा न हटाने पर छावनी परिषद की टीम क्षेत्र को कब्जा मुक्त कराने पहुँची।छावनी परिषद की इस कार्यवाही का लोग कर रहे विरोध।सैकड़ो महिलाएं रोड़ जाम कर, कर रही हंगामा।पिछली बार कार्यवाही करने पहुंची छावनी परिषद की टीम को छावनी विधानसभा के सपा प्रत्याशी हसन रूमी ने वापस लौटाया था।
2022-03-09
