घाटमपुर में लेखपाल निलंबित:अवैध खनन कराने के मामले में चल रही थी जांच

घाटमपुर में लेखपाल निलंबित:अवैध खनन कराने के मामले में चल रही थी जांच, एसडीएम ने की कार्रवाई

घाटमपुर तहसील अंतर्गत पतारा कस्बे में तैनात लेखपाल पर नायब तहसीलदार ने निलंबन की कार्रवाई की हैं। लेखपाल पर सरकारी जमीन पर कब्जा कराने व मिट्टी खनन कराने की जांच चल रही थी।

नायब तहसीलदार ने जांच में दोषी पाए जाने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया हैं। पतारा कस्बा निवासी महेंद्र तिवारी ने बीते सात जनवरी को पतारा प्रथम के लेखपाल आशीष श्रीवास्तव के खिलाफ एसडीएम घाटमपुर आयुष चौधरी को शिकायत पत्र देकर बताया था कि बीते 20 फरवरी को वोटिंग के दिन पतारा की नवीन परती भूमि संख्या 1026 में लेखपाल ने निर्माण कराया था।

वहीं लेखपाल ने गाटा 448 पर मिट्टी खनन कराया हैं। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी थी। नायब तहसीलदार की जांच रिपोर्ट में लेखपाल दोषी पाया गया है।

नायब तहसीलदार ने 13 जनवरी को एसडीएम घाटमपुर आयुष चौधरी को रिपोर्ट देकर कार्रवाई की संस्तुति की थी। घाटमपुर एसडीएम आयुष चौधरी ने बताया कि जांच में लेखपाल दोषी पाया गया है। जिसके चलते लेखपाल पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *