कानपुर कचहरी के वकीलों ने हंगामा करते हुए वीआईपी रोड जाम कर दिया। हंगामे के दौरान वकीलों ने पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। बताते चलें कि कल देर शाम अधिवक्ता अनिल राय नौबस्ता स्थित मतगणना स्थल में दाखिल हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन पर शांतिभंग की कार्यवाही कर दी। अधिवक्ता अनिल राय ने बताया कि उनका घर मतगणना स्थल के पास है इएलिये वो वहा से गुजर रहे थे, उनके ऊपर गलत मुकदमा दर्ज किया गया है। आज वकीलों ने साथी अधिवक्ता की रिहाई को लेकर वीआईपी रोड जाम करते हुए जमकर हंगामा किया।
2022-03-09
