कानपुर l आज दिनांक 08.03.2022 एवं 09.03.2022 को सखी केंद्र की लगभग 2500 से अधिक महिला अधिकार रक्षकों एवं नेतृत्वकारी शक्तियों ने क्षेत्रों (सहदुल्लापुर, बगाही, नेताजी नगर, सुजातगंज, खल्वा, मन्नीपुरवा, संतलाल का हाता, ओमपुरवा आदि) , इंस्टिट्यूट (डॉ. वीरेंदर स्वरुप इंस्टिट्यूट ऑफ़ एजुकेशनल स्टडीज) , तमाम कॉलेजो एवं WDW of
IMA के साथ यह शपथ ली कि ‘‘हम घर परिवार समाज कार्यस्थल व सभी जगह महिला हिंसा को समाप्त कर जेंडर इक्वलिटी समानता पर आधारित सुंदर समाज बनाने के लिए पूरी जिंदगी पूरी शिद्दत से प्रयास करेंगे’’ पूरे शहर में ।
यह कार्यक्रम सखी केंद्र महामंत्री नीलम चतुर्वेदी, माया कुरील, प्राची त्रिपाठी, माया सिंह, अर्चना पांडे, प्रभावती, पुष्पा, कंचन शर्मा, ममता गुप्ता, मीना प्रताप, अनुपमा आदि के नेतृत्व में हुआ ।
2022-03-09
