जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 9 मार्च 2022 कानपुर नगर

जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 9 मार्च 2022 कानपुर नगर। जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ,उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश के अंतर्गत विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष , शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से संपन्न कराए जाने हेतु कल दिनांक 10 मार्च 2022 को जनपद कानपुर नगर में संपूर्ण दिवस में देसी शराब ,विदेशी मदिरा, बियर, मॉडल शॉप, भांग प्रीमियम शॉप की फुटकर एवं थोक बिक्री की दुकान को बंद करने के निर्देश दिये गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *