चुनाव में हार-जीत को लेकर टेंपो और बाइक की लगाई शर्त

UP Election 2022 : चुनाव में हार-जीत को लेकर टेंपो और बाइक की लगाई शर्त, स्टांप पेपर पर कर दी लिखापढ़ी

बांदा में चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर लगाई गई शर्त की समर्थकों ने स्टांप पेपर में लिखापढ़ी की। स्टांप पेपर इंटरनेट मीडिया में वायरल होने से ये अजब-गजब मामला सामने आया है। हालांकि, पुलिस ने वायरल शपथ पत्र को लेकर अनभिज्ञता जताई है।

मामला मटौंध थानाक्षेत्र के ग्राम बसहरी का है। वहां के दो अलग-अलग पार्टी के समर्थकों की ओर से आपस में बकायदा स्टांप पेपर में लिखापढ़ी कर शर्त लगाने का मामला सामने आया है। शर्त के मुताबिक, अगर भाजपा जीती तो सपा समर्थक अपनी बाइक उसे देगा और सपा जीती तो भाजपा समर्थक ने अपनी टेंपो दांव पर लगाई है। सौ रुपये के स्टांप पेपर में छह गवाहों के भी नाम हैं। हालांकि, इसकी सत्यता पुलिस की जांच का विषय है। मटौंध थाना प्रभारी अरविंद सिंह गौर ने बताया, ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। पता कराकर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *