चार विधानसभा सीटों की मतगणना आज, प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

कानपुर देहात जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान के बाद गुरुवार को परिणाम की घड़ी आ गई है। चारों विधानसभा सीटों से 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं कार्मिकों को भी दायित्वों का सही से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं।

अकबरपुर महाविद्यालय में गुरुवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी, जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबल लगाई गई हैं। वहीं पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद पांच बूथों की ईवीएम के मतों का मिलान वीवीपैट की पर्ची से किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है। जिले की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र से 11 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं जबकि अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से भी 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसी प्रकार भोगनीपुर से नौ व सिकंदरा में सबसे अधिक 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना के बाद जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में से 43 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।

सीटवार प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी

अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र

भाजपा – प्रतिभा शुक्ला

सपा – डा. आरपी कुशवाहा

कांग्रेस – अंबरीश सिंह गौर

बसपा – विनोद पाल

————-

रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र

भाजपा – पूनम संखवार

सपा – कमलेश दिवाकर

कांग्रेस – मनोरमा संखवार

बसपा – सीमा संखवार

————-

सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र

भाजपा – अजीत पाल

सपा – प्रभाकर पांडेय

कांग्रेस – नरेश कटियार

बसपा – लालजी शुक्ला

————————–

भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र

भाजपा – राकेश सचान

सपा – नरेंद्र पाल मनु

कांग्रेस – गोविद निषाद

बसपा – जुनैद खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *