विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने करायी अपनी सबसे ज्यादा छीछालेदर

कानपुर में विधानसभा चुनाव में जिस पार्टी ने अपनी सबसे ज्यादा छीछालेदर करायी वह है कांग्रेस। नई सोच और नए नारे के साथ कांग्रेस की सबसे बडी नेता प्रियंका गांधी ने विधानसभा चुनाव जीतने की हुंकार भरी, लेकिन नेताओें की आपसी कलह और एकजुटता नहीं होने के चलते अब सिर्फ चारों तरफ पार्टी का मजाक उडाया जा रहा है।
कानपुर में जिन बडे नेताओं पर प्रियंका गांधी ने कमाल करने का दम देखा था वह आखिर में फिसड्डी साबित हुए। कांग्रेस में बडे नेता के नाम से प्रसिद्ध और पूर्व कंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के भाई प्रमोद जायसवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय समेत नौ प्रत्याशियों की जमानत तक जब्त हो गई। लाखों रूपए पानी की तरह बहाने वाले यह नेता अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। इनमें कई ऐसे प्रत्याशी में रहे जिन्होंने आन पेपर सबसे अधिक धन खर्च किया। कांग्रेस के प्रमोद जायसवाल 21.71 लाख रुपए खर्च कर भी हार गए। कई बडे नेता तो अपनी विधानसभा में 4 स्थान पर रहे। सिर्फ किदवाई नगर के प्रत्याशी अजय कपूर ही कांगे्रस की नाक बचाने में सफल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *