तालाब किनारे कीचड़ में मिला किसान का शव

रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में शुक्रवार को मछली मारने गए एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालात में तालाब किनारे कीचड़ में मिला। स्वजन ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार को थान हमीरपुर गांव निवासी 45 वर्षीय किसान रामकुमार शुक्रवार सुबह गांव के बाहर बाजार तालाब में मछली मारने गया था। दोपहर करीब दो बजे गांव के चौकीदार चुन्नीलाल के बेटे गुड्डू ने देखा तो तालाब किनारे कीचड़ में रामकुमार का शव पड़ा था। उसने रामकुमार के पिता नत्थूलाल को इसकी सूचना दी तो रोना पीटना मच गया। परिवार के लोग तेजी से भागकर तालाब किनारे पहुंचे। भतीजी सुमन ने बताया कि उसके चाचा राम कुमार को सुबह गांव के ही एक चार लोग मछली मारने के लिए अपने साथ लेकर गए थे। उसके बाद से यह सभी लोग फरार हैं। आरोप है कि उसके चाचा की हत्या कर दी गई है। चौकीदार का पुत्र उन्हें इसकी जानकारी न देता तो वे लोग जान भी नहीं पाते कि उसके चाचा तालाब किनारे मृत पड़े हैं। रामकुमार की मौत पर पत्नी जानकी मुन्नी देवी, बेटा हैपी उर्फ दीपक, बेटी पिकी, पिता नत्थूलाल आदि का रो रोकर बुरा हाल हो गया। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि सुबह सही सलामत निकले रामकुमार अब दुनिया में नहीं हैं। पुलिस पहुंची और स्वजन संग ग्रामीणों से पूछताछ की। एसएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा। इसके बाद कार्रवाई होगी। स्वजन ने तहरीर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *