पुखरायां । वन महोत्सव के अवसर में आरएसजीयू इंटर कालेज के मैदान में रविवार को भोगनीपुर विधयाक , भोगनीपुर एसडीएम , तहसीलदार , नगर पालिका अध्यक्ष , अधिशासी अभियंता आदि लोग पहुचे , 125 पौधोरोपण किया , पौधो की सुरक्षा के लिये लोहे की जाली और ईटो का ट्री गार्ड के लिये उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है ।
वन महोत्सव के अवसर में रविवार को आरएसजीयू इंटर कालेज के मैदान में भोगनीपुर विधायक बिनोद कटियार ,एसडीएम दिपाली भार्गब , तहसीलदार रामशंकर वर्मा , नगर पालिका अध्यक्ष सत्य प्रकाश संखवार , नगर पालिका के अधिशासी अभियंता रामअचल कुरील आदि लोग पहुचे , इंटर कालेज के मैदान के किनारे किनारे 125 पौधे लगाए गए उसमे पानी डाला गया , वही पर कस्बे के इंटर कालेज के अन्दर बागवानी में प्रधानाचार्य ब्रज किशोर अग्रवाल के नेतृत्व में 40 पौधे लगाए गए वही कस्बे के डिग्री कालेज के छात्रावास अन्दर प्रबन्धक श्री प्रकाश के नेतृत्व में 50 पौधे लगाए गए पौधे की सुरक्षा का कल्प लिया , डिग्री के प्रबंधक ने बताया कि पौधे की सुरक्षा के लिये एसडीएम और भोगनीपुर विधायक ने ईटे देने के लिये कहा है जिससे ट्रीगार्ड बनाकर लगाए जाएंगे । वहीं पर प्रेमा कटियार विद्यालय में वन महोत्सव पर भोगनीपुर रेंज के वन विभाग के क्षेत्र वन अधिकारी छेदालाल , वन रक्षक रामचन्द वन दरोगा अमित कुमार आदि पहुचकर विधायक विनोद कटियार के हाथों पौधे लगाए गए , कालका प्रसाद ,रमेश चन्द्र इस मौके पर लेखपाल अवधेश कुमार , प्रमोद गुप्ता , मदन लाल मिश्रा , आरपी मिश्रा , नसरीन अख्तर , संजय सचान , अन्नू वंसल , डिम्पल सचान आदि लोग मौजूद रहे है।
प्रेमा कटियार रविवार को भोगनीपुर रेंज के वन विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक बिनोद कटियार पौधे लगाते हुए।
वन महोत्सव के अवसर पर इंटर कालेज के मैदान में रविवार को एसडीएम दिपाली भार्गब और अन्य लोग पौधे लगाते हुए ।

