आज दिनांक- 15/03/2022 को गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने, दादा नगर पुल के अचानक धस जाने के सम्बन्ध में, मण्डलायुक्त कानपुर मण्डल एवं जिलाधिकारी कानपुर नगर को,आवश्यक क़ानूनी कार्यवाही हेतु एक पत्र प्रेषित किया।
पत्र में विधायक ने कार्यवाही की माँग करते हुय कहा कि, दादा नगर का आर.ओ.बी (पुल), सी.टी. आई चौराहे की तरफ ढाल में, दो बड़े-बड़े गढडे के रूप में धस गया है। पुल के उक्त भाग के धंसने से खोखला नुमा भयानक जानलेवा गढ्ढा बन गया है। जिससे कभी भी कोई बड़ी अप्रिया दुर्घटना हो सकती है। उक्त पुल को सेतु निर्माण निगम ने बनवाकर 2013 में 29 करोड़ रू. की लागत से बनवाकर, जनता को समर्पित किया था। जिसमें से रोज लाखों लोगों को आवागमन होता है। विशेष कर एम्बुलेंस, बच्चों के स्कूली रिक्शें फैैक्ट्रियों में काम करने वाले साइकिल सवार, वाहन से एवं पैदल आम जन गुजरते हैं। यह पुल कानपुर उत्तर क्षेत्र एवं कानुपर दक्षिण क्षेत्र को जोड़ने वाले, जाम मुक्त मार्ग के रूप में प्रयोग होता है। जिसके मेन्टीनेन्स की जिम्मेदारी पी.डब्ल्यू.डी. विभाग के पास थी।
विधायक ने बताया कि, उक्त पुल मेरी विधानसभा क्षेत्र में आता है और मेरा मानना है कि, भ्रष्टाचार में निर्मित उक्त पुल के कारण, आम जन मानस को उनकी जान माल का बड़ा खतरा बन सकता है। इस पुल के और भी कई हिस्सों में कम्पन्न है, जिससे यह सम्भावना भी प्रतीत होती है किसी भी दिन ऐसा ना हो कि, यह पुल अचानक धड़ाम होकर टूट जाये और कानपुर पर एक बड़ा काला धब्बा लगे।
विधायक सुरेन्द्र मैथानी ने कहा कि, उक्त पुल की उच्च स्तरीय जाँच कराकर, सम्बन्धित दोषी जनों, दोषी ठेकेदार कम्पनी और दोषी विभागीय अधिकारियों पर कानूनी कार्यवाही कर जेल भेजने का कार्य करें। जिससे जनहित में कानपुर में एक नजीर बनकर यह कार्यवाही जनता का विश्वास बढ़ाये।
