पुलिस आयुक्त ने समस्त नगरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

पुलिस आयुक्त ने आपसी भाईचारे और सौहार्द से होली मनाने की नगरवासियों से की अपील

कानपुर-पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना ने समस्त नगर वासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए होली का त्यौहार संयम और सतर्कता और संयम से मनाने की अपील की और उन्होंने कहां कि होलिका दहन ऐसे स्थानों पर करें जहां बिजली के तार व आसपास कोई आवास या कोई ज्वलनशील पदार्थ न हो, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठकर न चले एवं अनियंत्रित गति से वाहन न चलाएं यातायात के नियमों का पालन करें शराब पीकर वाहन न चलाएं और न ही किसी को चलाने दें किसी के ऊपर जबरदस्ती रंग न डालें और न हुड़दंग करें अगर ऐसा कोई करता है तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी फोन कॉल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से होली त्योहार के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन, ऑफर देने वाले हाइपरलिंक, वेब लिंक, यूआरएल को न खोलें यह आपकी निजी और वित्तीय जानकारियों को जोखिम में डाल सकते हैं किसी अप्रिय घटना होने पर तत्काल सूचना स्थानीय थाने एवं यूपी-112 पर दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *