मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर बैंड प्रस्तुति का आयोजन

कानपुर
होली की पूर्व संध्या पर आज उत्तर प्रदेश मेट्रो ने मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर बैंड प्रस्तुति का आयोजन कराया। इस मौक़े पर ‘Hail of Hades’ नाम के बैंड ने अपनी प्रस्तुति से यात्रियों का मनोरंजन किया। लोगों ने मेट्रो स्टेशन पर आयोजित इस संगीतमय शाम का जमकर लुत्फ़ उठाया। इस अवसर पर मोतीझील मेट्रो स्टेशन पर होली की खरीदारी के लिये स्टॉल भी लगाए गये हैं। इन स्टॉलों पर घर की सजावटी वस्तुओं के अलावा चमड़े और उपहार में देने के लिए हाथ से बने सामान उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *