एमएलसी चुनाव : सपा प्रत्याशी कल्लू यादव ने भरा पर्चा

एमएलसी चुनाव : सपा प्रत्याशी कल्लू यादव ने भरा पर्चा, अब 21 मार्च को भी दाखिल होंगे नामांकन
Thu, 17 Mar 2022
कानपुर-फतेहपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र (एमएलसी) के लिए बुधवार को पिंडार्थू कानपुर देहात के दिलीप उर्फ कल्लू यादव ने सपा उम्मीद वार के रूप में पर्चा भरा। सपा उम्मीदवार के जुलूस को विद्यार्थी चौराहे पर रोक दिया गया। सिर्फ दो प्रस्तावकों के साथ नामांकन कराने पहुंचे। बाद में अन्य प्रस्तावकों को बारी-बारी से बुलाया गया। इनके साथ सदर सीट से नवनिर्वाचित विधायक चंद्र प्रकाश लोधी और हुसेनगंज की विधायक ऊषा मौर्य भी समर्थन में मौजूद रहीं।

एडीएम कोर्ट में एमएलसी चुनाव के सहायक रिटर्निंग आफीसर विनय पाठक ने नामांकन पत्र लिया। दोपहर पौने तीन बजे नामांकन कक्ष में दाखिल हो गए। उल्लेखनीय है कि आयोग ने नामांकन की तिथि 15 से 19 मार्च निर्धारित की है, लेकिन 17, 18 व 19 को राजपत्रित अवकाश घोषित होने की वजह से बुधवार को अंतिम दिन जैसा ही माहौल था। वहीं, देर शाम शासन की ओर से 21 मार्च को भी नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि घोषित की गई है।

वहीं, नामांकन पत्र के साथ सपा प्रत्याशी ने पार्टी की तरफ से दिया जाने वाला फार्म-ए और बी भी सौंपा। इससे स्पष्ट है कि दिलीप उर्फ कल्लू यादव ही इस सीट पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार हैं।

कदम-कदम पर हुई जांच : सीओ सिटी डीसी मिश्र ने नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल तैनात किया था। जुलूस के साथ आने वाले समर्थकों को गेट पर ही रोक दिया गया। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों को भी मेटल डिटेक्टर से जांच करने के बाद ही अंदर जाने दिया गया।

शासन ने बढ़ाई तिथि : सहायक रिटर्निंग आफीसर विनय पाठक ने बताया, 17, 18 और 19 मार्च को अवकाश है। इन दिनों में नामांकन नहीं होगा। नामांकन की तिथि 19 मार्च तक ही थी। अवकाश को देखते हुए शासन की ओर से 21 मार्च को भी नामांकन करने की तिथि घोषित की की गई है।

इन्होंने खरीदे नामांकन पत्र

नाम दल

शैलेंद्र कुमार निर्दलीय

राजीव लोचन निषाद कांग्रेस

कमलाकांत द्विवेदी निर्दलीय

अजय सिंह निर्दलीय

राजेश श्रीवास्तव निर्दलीय

विनोद कुमार निर्दलीय

नितिन द्विवेदी निर्दलीय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *