पुखरायां । सुआ बाबा मंदिर में रविवार को ओमर वैश्य सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया , जहां पर शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर से सात लोगो की टीम आयी , डॉक्टरों के दुवारा मरीजो के आंखों का परीक्षण किया गया इसके बाद निशुल्क मरीजो के ऑपरेशन के लिये कानपुर भेजा गया ।
कस्बे के सुआ बाबा मन्दिर के प्रांगण में रविवार को ओमर वैश्य सेवा समिति की ओर से निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया , जहां पर शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर से डॉक्टरों की सात लोगों टीम आयी , आसपास गावो से आए हुए मरीजो का रजिस्ट्रेशन होने के बाद डॉ अनिल कुमार ने 126 मरीजो के आंखों का परीक्षण किया , जिनके आंखों में मोतियाबिंद पाया गया उनको ऑपरेशन के लिए 17 मरीजो को निशुल्क कानपुर भेजा गया है । वही पर सस्था के अध्यक्ष बाल किशन ओमर ने बताया कि मरीजो को कानपुर इलाज के लिए आने जाने और दवा निशुल्क व्यवस्था कि गई है । जो कि निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन महीने के प्रथम रविवार को किया जाता है । इस मौके पर हरी कृष्ण , गौरी शंकर , शारदा ओमर आदि लोग मौजूद रहे है।
सुआ बाबा मंदिर में रविवार को निशुल्क नेत्र शिविर में डॉ अनिल कुमार मरीजो के आँखों की जांच करते हुए।
कस्बे के सुआ बाबा मंदिर के प्रांगण में निशुल्क नेत्र शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए लगी मरीजों की भीड़ औऱ डॉ अनिल कुमार मरीजों की जांच करते हुए।
