हमीरपुर डबल मर्डर

हमीरपुर डबल मर्डर: आरोपित संतराम व मृतक मयंक के पिता थे घनिष्ठ मित्र, बेटों ने मिलकर शुरू की थी ठगी
Thu, 17 Mar 2022
हत्यारोपित संतराम व मृतक मयंक दोनों के पिता आपस में बहुत ही घनिष्ठ मित्र थे। दोनों के पिता की दोस्ती के साथ-साथ संतराम व मयंक भी आपस में दोस्त बन गए और फिर दोनों के द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का काम शुरू कर दिया गया।

आरोपित संतराम ने बताया कि मयंक के पिता व उसके पिता की गहरी दोस्ती थी। जिसके बाद से वह दोनों भी दोस्त बन गए और मयंक का गांव आना जाना शुरू हो गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि संतराम के द्वारा नौकरी के नाम पर जो रुपये लिए गए थे वह वापस नहीं किए जा रहे थे और न ही काम करवाया जा रहा था। जिसको लेकर विवाद हुआ था। वहीं मयंक की बहन की तहरीर के बाद पुलिस ने पहले गुमशुदगी दर्ज की उसके बाद अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। पिता की मौत के बाद मयंक ही अपने घर का भरण पोषण करता था। यह दो भाई थे। जिसमें मयंक छोटा था। वहीं मयंक का भांजा विपुल तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

स्वजन बोले, पुलिस ने बरती हीलाहवाली

मयंक की बहन प्रिया का आरोप है कि थाना सुमेरपुर पुलिस ने इस घटना में लापरवाही बरती है। यदि पहले ही दिन पुलिस तत्परता दिखा देती तो इतने दिन न लगते। इस घटना से मयंक की बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। वह थाने के चक्कर काटती रही और पुलिस जांच पड़ताल की बात कहते हुए लौटाती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *