गलियों और चौराहों पर होलिका दहन किया गया

होली के अवसर पर गुलालऔर रंगों के सौभाग्य के बीच गलियों और चौराहों पर होलिका दहन किया गया ।होलिका की पूजा अर्चना कर लोगों ने एक दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं दी और बच्चों ने रंग व गुलाल उड़ा कर एक दूसरे के संग होली खेली। करोना का खौफ कम होने के बाद हर कोई होली के रंगों की मस्ती में सराबोर था शहर में गुरुवार की रात 1:10 के बाद जगह-जगह लगी 2165 होलिका दहन किया गया। कहीं अकेले लकड़ियों को जलाया गया तो कहीं भक्त प्रहलाद को गोद में लिए होलिका के रेडीमेड पुतलो को दहन किया गया ।लाउडस्पीकर पर तेज आवाज में त्यौहार के गीत मुख्य आकर्षण का केंद्र बने रहे। होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनरवाली और लेट्स प्ले होली जैसे गीतों के बीच लोगों ने जमकर डांस किया और त्यौहार मनाया। होली की परेवा पर आज सुबह से ही बच्चे हो या बुजुर्ग सभी ने एक दूसरे को रंग डाला और धूमधाम के साथ होली का पर्व मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *