बिल्हौर में ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत, मोबाइल पर बार करते हुआ हादसा
Thu, 17 Mar 2022
बिल्हौर में जीटी रोड पर लालपुर क्रासिंग के पास ट्रेन की चपेट में आने से होमगार्ड की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा।
राढ़ा गांव निवासी 50वर्षीय सत्येंद्र नाथ कोरी पुत्र स्व प्यारेलाल बिल्हौर कोतवाली में होमगार्ड थे और इस समय कानपुर कचहरी में ड्यूटी कर रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार शाम वह बाइक से बिल्हौर जा रहे थे। जीटी रोड पर लालपुर क्रासिंग बंद होने के चलते वह बाइक खड़ी कर मोबाइल पर बात करते करते रेलवे लाइन की ओर चले गए और इस बीच कन्नौज की ओर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेन भी कुछ देर रूकी रही।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। ग्रामीणों का कहना है कि होमगार्ड की दो दिन से घर में बेटे व बहू से कहा सुनी चल रही थी और इससे परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा। उत्तरीपूरा चौकी प्रभारी योगेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में होमगार्ड द्वारा गृहकलह के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है।
