प्रापर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस ने संदिग्ध को उठाया

मुंगीसापुर कस्बे के भड़पुरा नई बस्ती में मंगलवार रात प्रापर्टी डीलर की हत्या के बाद गुरुवार को दिवंगत का परिवार घर में ताला डालकर निकलने की फिराक में था। पुलिस को भनक लगते ही बिना अनुमति जाने से मना कर दिया है। इसके साथ ही संदेह के आधार पर किराना दुकान में काम करने वाले युवक को हिरासत में लिया गया है।

सिकंदरा थानाक्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी प्रापर्टी डीलर नरेश कुमार अपने परिवार सहित करीब 6 वर्ष से कस्बे में रह रहे थे। मंगलवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई थी। सुबह उनका शव घर से कुछ दूरी पर नाली के पास पड़ा मिला था। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी के साथ ही फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए थे। इसके साथ ही मौके पर मिले साक्ष्य के आधार पर ही करीबी के घटना में शामिल होने को लेकर पुलिस की जांच चल रही है। वहीं गुरुवार सुबह दिवंगत नरेश कुमार की पत्नी व परिवार के अन्य सदस्य घर में ताला डालकर निकलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके साथ ही बिना अनुमति बाहर ने जाने की निर्देश दिए। वहीं एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने किराना दुकान में काम करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। क्षेत्राधिकारी शिवा ठाकुर ने बताया कि सभी बिदुओं पर जांच चल रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *