कानपुर में शुरू हुयी ऐतिहासिक फूलो की होली

कानपुर-
कानपुर में शुरू हुयी ऐतिहासिक फूलो की होली

जहा आज होली कपर्व पुरे देश में मनाया जा रहा है,वही आज कानपुर में अंग्रेजो के ज़माने से मनाई जा रही कानपुर के प्रमुख शिव मंदिर (आनंद्देसवर) मंदिर में फूलो कि होली प्रारंभ हुयी,इक सप्ताह चलने वाली यह ऐतिहासिक होली में लोगो जम कर फूलो कि होली का लुफ्त उठाते है|
आज होली के पर्व पर जहा लोग रंगों में सराबोर नजर आरहे है,वही जनता के साथ -साथ भगवान् शिव भी रंग से अछूते नहीं रहे|अंग्रेजो के ज़माने से चली आरही यह होली कई मायनो में प्रमुख है,गंगा के किनारे बसे कानपुर की यह ऐतिहासिक होली जहा इस सप्ताह तक चलती है वही कानपुर के इस शिव मंदिर की होली में फूलो के साथ-साथ गुलाल व भष्म की इस होली में सामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आते है लोग हाथो में रंगों की जगह फूलो को लेकर इस दुसरे पर डालते है और भगवान् शिव को भी अपने इस पर्व में शामिल कर लेते है इस फूलो की होली के दौरान क्या बड़े क्या बच्चे और क्या महिलाये सभी मंदिर परिसर में एकत्रित हो कर इस दुसरे पर जम कर फूलो की वर्षा करते है रंगों का त्यौहार फीका न हो इस लिए कुछ लोग गुलाल का भी प्रयोग करते है |
1-भूपेंद्र (शिव भक्त )
2- राम नरेश (आनंदेश्वर मंदिर पुजारी)
3-नीलम (महिला भक्त )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *