कृष्णा नगर के श्री नागर जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ सपरिवार लोगों ने मनाई होली

कृष्णा नगर के श्री नागर जी मंदिर में हर्षोल्लास के साथ सपरिवार लोगों ने मनाई होली।

कानपुर आज दिनाँक 18 मार्च 2022 को कृष्णा नगर के ऐतिहासिक श्री नागर जी मंदिर में कृष्णा नगर के लोगों ने एवं कृष्ण भक्तों ने अपने भगवान श्री नागर जी के साथ रंगों की होली खेली।

ज्ञात हो कि आज के दिन भगवान अपनी मंदिर की गद्दी से बाहर निकल कर मंदिर के प्रांगण ही में अपने भक्तों के साथ होली खेलते हैं ।
जिसमें केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग वर्जित होता है ,टेसू के फूलों से बनाए गए रंगों से होली खेली जाती है।
होली कार्यक्रम के उपरांत मंदिर में भक्तों को भोजन प्रसाद का वितरण किया गया।
कृष्णा नगर के श्री नागर जी मंदिर के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद मदनलाल भाटिया ,गोस्वामी गौरव वाली ,श्रीमती लवली वाली श्रीमती विजय बाली ,श्री चंद्र प्रकाश भाटिया, अमित भाटिया, सुमित भाटिया ,संजय भाटिया, किशन कुमार भाटिया, सुशील अवस्थी ,मुरली मनोहर ,अशोक कुमार ,जुगल किशोर ,श्रीमती कविता ,श्रीमती ईशा भाटिया,
कु ०भाविका, सुमन ,श्रीमती रुचिअरोरा, कुमारी मुस्कान आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *