बाइक सवार युवक इस अंधे मोड़ का शिकार हो गया

कानपुर नगर के आउटर थाना घाटमपुर के रठिगाव के बंबा पुलिया पर अंधा मोड़ पर अक्सर होते है हादसे और अभी तक न ही शासन जागा और न ही प्रशासन जिसकी वजह से आज फिर एक हादसा हो गया एक बाइक सवार युवक इस अंधे मोड़ का शिकार हो गया युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है वही हादसे की जानकारी पर पहुंचे गांव के लोगो ने हादसे की सूचना प्रशासन को दी जिसकी सूचना पर पहुंचे रेवना चौकी इंचार्ज संजीव सिंह और हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह ने इंसानियत का परिचय देते हुए युवक को सीएससी घाटमपुर पहुंचाया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *