वृक्षारोपण आज की जरुरत

एसएन सेन बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में प़धानाचार्या सविता यादव के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्य सम्पन्न हुआ सविता यादव ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे ये आवश्यक हो गया है की हम पर्यावरण से अपने अटूट सम्बन्धों को समझने का प्रयास करें। यह पर्यावरण ही है जो श्रष्टि के सृजन से लेकर अब तक हमें और हमारी सभ्यता को जीवन देता रहा है। हमारे चारो और वृक्षों के हरे हिस्से में प्रकाश संश्लेषण की क्रिया से वातावरण की कार्बन डाई एक्साइड को अवशोषित कर मनुष्य के लिए जीवनदायिनी ऑक्सीजन का निर्माण होता है। और यह ऑक्सीजन हमारे लिए क्या महत्त्व रखती है यह हम सभी कोरोना काल में जान चुके हैं। इस पर्यावरण के संतुलन हेतु परम आवश्यक है कि हम अपने वातावरण को हरा भरा रखने में निरंतर सहयोग करते रहे। विद्यालय कि प्रधानाचार्या सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने एक एक पौधे का रोपण कर वातावरण को शुद्ध करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *