विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने नई सीसी सडक का भूमि पूजन किया। जानकारी देते हुए विधान परिषद सदस्य भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई ने बताया कि बिरहाना रोड के पास कनोडिया बिल्डिंग से लेकर अजय गौड़ के मकान तक नये सीसी सड़क का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं विधायक सदस्य विधान परिषद सलिल विशनोई ने विधि विधान के साथ नारियल फोड़कर भूमि पूजन किया। क्षेत्रीय लोगों ने सलिल विश्नोई का आभार व्यक्त किया और कहा कि सड़क की हालत बद से बदतर हो गई थी। सड़क बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुनील साहू, दिनेश अग्रवाल, गुरु नारायण गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, राजकुमार शर्मा, शिवम कश्यप, सौरभ शुक्ला, रोहित जायसवाल, सुशील कश्यप,संध्या गौतम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *