चिल्लाता रहा विपुल, मामा को मार दिया मुझे तो बचा लो…
Sat, 19 Mar 2022
हमीरपुर में थाना क्षेत्र सुमेरपुर के पत्योरा गांव में हुई मामा भांजे की हत्या के बाद गांव में उदासी छाई रही। पूरे गांव में होली के मौके पर वह रौनक नही दिखाई दी। जो पहले थी। हर किसी की जुबान पर मामा भांजे की हत्या की बात दिखाई दी। जिस वक्त मयंक को मार दिया गया तो उसका भांजा विपुल यही चिल्लाता हुआ दौड़ा कि मामा को मार दिया मुझे तो बचा लो।
पत्योरा गांव निवासी संतराम व शंकरी तथा रामस्वरूप मंयक व विपुल को होला खिलाने के बहाने बड़ा कछार व जलाला के मध्य एक खेत में ले गए थे। जहां भांजे विपुल को पानी लाने भेज दिया और इसी बीच मयंक की हत्या कर दी। यह देख विपुल वहां से भागा व चिल्लाया बचा लो मुझे इन्होंने मेरे मामा को मार दिया। खेतों में फसल काट रहे कुछ मजदूरों को जब यह आवाज सुनाई दी तो वह आए। लेकिन संतराम व शंकरी तथा रामस्वरूप ने उन्हें यह कहकर वापस कर दिया कि यह लड़का चना चोरी कर रहा था और मौके पाते ही संतराम ने पिता व मामा संग मिलकर विपुल को भी मार डाला।
कुछ मजदूरों ने बताया कि वह पुलिस के झमेले में नहीं पडऩा चाहते इस कारण कुछ बताने या कहने से डरते रहे और सामने नहीं आए। मामा भांजे की हुई हत्या के बाद गांव में होली के दिन सन्नाटा सा छाया रहा। न तो होली की रौनक दिखाई दी और न ही किसी के घर में पर्व को उत्सुकता के साथ मनाया गया।
