ढोलक की थाप पर लोगों ने फाग का आनंद Sat, 19 Mar 2022
कानपुर देहात के गांवों कस्बों में होली खेले रघुवीरा बिरज में होली खेले रघुवीरा..जैसे फाग गीतों के साथ ही ढोलक की थाप पर लोगों ने फाग का आनंद लिया।रसूलाबाद एवं रूरा कस्बे में मुख्य मार्गों से होते हुए फाग मंडली धर्मगढ़ बाबा मंदिर पहुंची, जहां बाबा भोले के रंग में रंगे भक्तों ने जयकारे लगाए। इसके बाद मंदिर परिसर में ही फाग का समापन हुआ।
पिछले वर्ष की भांति इस बार भी गांधीनगर से उठने वाली फाग कस्बे के विभिन्न मार्गों से होते हुए रसूलाबाद आजाद चौक पर आई और जमकर फाग गाई गई। इसके बाद मंडली धर्मगढ़ बाबा मंदिर परिसर पहुंची, जहां बाबा के दर्शन के बाद उनके साथ होली खेली गई और लोगों ने फाग गायन का आनंद लिया। होली के रंग में सराबोर लोग फाग की धुन पर थिरकते रहे। इस अवसर पर अंबर सिंह सिसौदिया, पारस त्रिपाठी, सत्येन्द्र नाथ सिंह सिसौदिया, अमृत लाल सैनी, मुरारी लाल कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, सिपाही लाल कुशवाहा, अजय मिश्रा, शरद सिंह मौजूद रहे। उधर रूरा मे बनीपारा के बाणेश्वर महादेव मंदिर भी भक्त पहुंचे और गुलाल से शिवलिग का श्रृंगार किया और जमकर होली खेली और बम बम भोले के जयकारे लगाए। दर्शन पूजन का दौर सुबह से शाम तक चलता रहा और होरियारों की टोली ने मंदिर परिसर में जमकर गुलाल उड़ाए।
