स्लाटर हाउस के स्टोर में लगी आग

स्लाटर हाउस के स्टोर में लगी आग, लाखों का नुकसान, एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल ने पाया काबू
Sat, 19 Mar 2022
उन्नाव जिले में दही औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्लाटर हाउस में शुक्रवार शाम स्टोर एरिया से आग की लपटें निकल पड़ी। भीषण आग देख अफरा-तफरी मच गई। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पहुंची दमकल ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अग्निशमन अधिकारी ने शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया है। वहीं फैक्टरी मैनेजर ने लाखों के नुकसान की बात कही है। एओवी स्लाटर हाउस में रात लगभग 9:30 बजे स्टोर एरिया में आग लग गई। आग लगने से वहां रखा पैकिंग मैटेरियल, पॉलीथिन, प्लास्टिक सैनिटाइजर व मॉस्क समेत अन्य सामान जलने लगा।

ऊंची लपटे देख सुरक्षाकर्मी ने पुलिस व दमकल को सूचना दी। दही थाना के अलावा दो दमकल मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। स्लाटर हाउस के मैनेजर अब्दुल्लाह रियाज के अनुसार कोई जनहानि नहीं हुई है। लाखों के नुकसान का अनुमान लगा क्षति का आंकलन किए जाने की बात कही है। अग्निशमन अधिकारी शिवदरश के अनुसार शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *