कानपुर l बच्चों और युवाओ खेल के प्रति जागरूक करने और स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य कानपुर में इंडोर क्रिकेट एकेडमी शहर के चमनगंज इलाके में होली गई वहीं इस एकडेमी का शुभारंभ महापौर प्रमिला पांडेय के हाथों किया गया। दावा किया जा रहा है कि ये इंडोर अकैडमी प्रदेश की पहली एकेडमी है इस अकैडमी को खोलने का मोटीव ये है कि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस के दौरान मौसम का बहुत ही ज्यादा प्रभाव पड़ता है लेकिन इस प्रैक्टिस एकेडमी के होने से अब खिलाड़ियों को मौसम की मार जैसे ठंड गर्मी और बरसात के होने से भी कोई फर्क नही पड़ेगा। वही इस एकेडमी में खिलाड़ियों के प्रैक्टिस के लिए आधुनिक मशीनें भी लगाई गई है साथ ही प्रदेश स्तर के कोचेस और खिलाड़ियों को भी समय-समय पर बुलाया जाएगा ताकि यहां प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिल सके।
2022-03-20
