कोतवाली गंगाघाट जनपद उन्नाव
दिनांक 21.03.2022
हत्या करनें के प्रयास में वांछित 02 नफर अभियुक्त मय घटना में प्रयुक्त 01 अदद तमंचा व 02 मिस कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली गंगाघाट प्र0नि0 श्री जे0बी0 पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 21.03.2022 को कोतवाली गंगाघाट पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 113/2022 धारा 307 भादवि में वांछित 02 नफर अभियुक्तगण 1.कुलदीप उर्फ बाबू पुत्र महादेव निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट, उन्नाव व 2.राहुल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट
जनपद उन्नाव जो घटना के बाद से जिला चिकित्सालय में पुलिस की निगरानी में उपचाराधीन थे । जिनको आज दिनांक 21.03.2022 को समय करीब 13.25 बजे दोपहर थाना पर नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 19.03.2022 को ग्राम भिटवा थाना कोतवाली गंगाघाट जनपद उन्नाव में हुई जान से मारनें की नियत से फायरिंग की घटना हुई थी जिसके सम्बन्ध में दीपक कुमार पुत्र रामसजीवन निवासी ग्राम भिटवा मजरा घोंघी रौतापुर थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव द्वारा थाना स्थानीय पर आकर प्रार्थना पत्र व घटना में प्रयुक्त तमंचा 12 बोर व 02 मिस कारतूस 12 बोर दाखिल किया था । जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 113/2022 धारा 307 भादवि व मु0अ0सं0 114/2022 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया था । मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण 1.कुलदीप उर्फ बाबू पुत्र महादेव निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट, उन्नाव व 2.राहुल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को आज गंगाघाट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
नाम पता अभियुक्तः –
1.कुलदीप उर्फ बाबू पुत्र महादेव निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट, उन्नाव
2.राहुल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव
बरामदगी – घटना में प्रयुक्त 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद मिस कारतूस 12 बोर (राहुल पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम भिटवा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव के कब्जे से)
गिरफ्तारी का स्थान/दिनांक व समयः- थाना स्थानीय से/ 21.03.2022 समय 13.25 बजे दोपहर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री रोहित कुमार पाण्डेय
2. का0 प्रिय प्रकाश
3. का0 राजेन्द्र सेन
