जिलाधिकारी अपडेट 21 मार्च 2022 कानपुर नगर।
◆ माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2022 परीक्षा के लिए 133 परीक्षा केंद्र जनपद में बनाए गए हैं।
◆ हाईस्कूल में बालको की संख्या 25326 एवं बालिकाओं की संख्या 21864 कुल बालक बालिकाओं की संख्या 47190 एवं इंटरमीडिएट में बालको की संख्या 23725 एवं बालिकाओं की संख्या 20923 कुल 44648 है। हाईस्कूल , इंटर में बालक बालिका 91838 परीक्षा देंगे।
◆ नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए जनपद कानपुर नगर के समस्त विद्यालयों में 3623 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी । जिसकी ऑनलाइन मॉनिटरिंग ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर में की जाएगी ।
◆ नकल विहीन परीक्षा संपादित कराने के लिए जनपद कानपुर नगर में 10 जोनल मजिस्ट्रेट, 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा सभी 133 परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है एवं माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक/ सहकेंद्र व्यवस्थापक की नियुक्ति की गई है।
◆ प्रश्न पत्रों के रखरखाव हेतु समस्त केंद्रों पर डबल लॉक अलमारियों की व्यवस्था की गई है जिसकी सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है ।
◆ सभी स्कूल यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बच्चे को फीस के अभाव में परीक्षा से वंचित ना किया जाए यदि किसी बच्चे की फीस जमा नहीं है तो भी बच्चे को प्रवेश पत्र दिया जाए। यदि किसी भी विद्यालय द्वारा बच्चे को प्रवेश पत्र देने से मना किया गया तो सम्बन्धित विद्यालय के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
◆ प्रश्न पत्र की गोपनीयता एवं सुचिता को भंग ना होने दिया जाए इसके लिए इस कार्य मे लगे अधिकारी एवं अध्यापक यह सुनिश्चित करें।
◆ शासनादेश के अनुसार परीक्षा केंद्र के 100 मीटर की परिधि में फोटो कॉपी एवं जेरॉक्स मशीन की दुकानें बंद रहेंगी एवं धारा 144 लागू रहेगी ।
उक्त निर्देश आज जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा ने नकल विहीन बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए समस्त केंद्र व्यवस्थापको के साथ बीएनएसडी शिक्षा निकेतन बेनाझाबर में आयोजित बैठक दिये । जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है। पूर्व में किसी प्रकार की कोई नकल कराने की शिकायत नहीं आई थी उसी अनुसार इस बार भी परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी आप सभी लोगों की है। सभी परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की लगातार मॉनिटरिंग कंट्रोल रूम से की जाएगी, इसके अतिरिक्त लखनऊ से भी सीसीटीवी कैमरों से मॉनिटरिंग की जाएगी । उन्होंने बताया कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है इसके लिए पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है ।परीक्षा के उपरांत सुरक्षा के साथ उत्तर पुस्तिका जमा कराई जाएगी इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी लगाई गई है साथ ही समस्त केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं इसकी मॉनिटरिंग के लिए जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी लगाई गई है। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने ओमकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहर नगर में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त विद्यालयों के सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था को देखा।
बैठक में अपर जिला अधिकारी( वित्त/ राजस्व) श्री दयानंद प्रसाद, डीआईओएस सतीश तिवारी एवं आउटर पुलिस अधिकारी एवं कमिश्नरेट पुलिस अधिकारी समेत समस्त परीक्षा केंद्रों के केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।
