उन्नाव में सड़क हादसा

उन्नाव में सड़क हादसा, आमने- सामने भिडीं बाइक, दो युवकों की इलाज के दौरान मौत
Mon, 21 Mar 2022
उन्नाव की हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में ताला सरांय गांव के सामने दो बाइकों में हुई आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर निवासी बेचेलाल रावत 28 पुत्र ठकुरी रावत सोमवार की देर शाम को अपनी ससुराल औरास से बाइक से वापस घर लौट रहा था कि तभी हसनगंज थाना क्षेत्र में ताला सराय के सामने सर्विस लाइन पर रवि 19 पुत्र शंकर निवासी गागन बछौली औरास की बाइक से आमने- सामने से टक्कर हो गई। जिसमे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मोहान चौकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आनन फानन घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

रवि अपने-मां-बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन मालती व मां अनीता को मौत की सूचना मिलने पर रो रो कर बुरा हाल हो गया। जबकि बेचे लाल की मौत की सूचना मिलने पर गांव व स्वजनों मे कोहराम मच गया। उसकी दो वर्ष पहले शादी हुई थी। इंस्पेक्टर राजेश पाठक ने बताया कि दो लोगों कि बाइक टक्कर में मौत हुई है। जिनके शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *