विवाहिता ने मायके में फंदा लगाकर दी जान

कानपुर देहात के भोगनीपुर में मायके में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। घटना के समय वह घर पर अकेली थी।

बाजार वार्ड अमरौधा निवासी कुंती देवी की 28 वर्षीय बेटी अंशिका का विवाह बीते वर्ष कानपुर के चकेरी दहेली सुजानपुर निवासी अभिषेक के साथ हुई थी। होली में अंशिका अपने मायके आई हुई थी। सोमवार को मां कुंती बेटे सौरभ के साथ रिश्तेदार के यहां कालपी गईं थीं। इस दौरान घर में अकेली अंशिका ने रस्सी का फंदा लगा कर जान दे दी। शाम को वह लोग लौटे तो दरवाजा काफी आवाज देने पर भी नहीं खुला। इसके बाद सीढ़ी लगाकर छत के रास्ते अंदर गए तो शव देख होश उड़ गया। पति अभिषेक को भी जानकारी मिली तो रोना पीटना मच गया। स्वजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि विवाहिता ने यह कदम क्यों उठाया पता नहीं चल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *