बरौर थाना क्षेत्र के सैदलीपुर गांव में शनिवार को शराब के लिए रुपये न देने पर फैक्ट्री कर्मी शिवम सचान की हत्या के मामले में पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपित आ गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
सैदलीपुर गांव में शराब पीने के लिए रुपये न देने पर किशोरपुर गांव के फैक्ट्री कर्मी शिवम सचान की लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना में शिवम की मां नीलम ने सैदलीपुर गांव के छोटू उस्ताद, विश्वनाथ, कल्लू व तीन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर स्वजन व ग्रामीणों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को देवीपुर-बरौर मार्ग पर रखकर सड़क जाम की थी। पुलिस ने सभी को शांत कराया था। पुलिस ने हत्यारोपितों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है, लेकिन उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का राजफाश होगा। बरौर थानाध्यक्ष गंगा सिंह ने बताया कि पूछताछ चल रही, जल्द राजफाश होगा।
