जिलाधिकारी अपडेट 4 जुलाई 2021 कानपुर नगर । आज पूरे प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देश पर 30 करोड़ वृक्ष लगाए जा रहे हैं ,जिसके क्रम में जनपद कानपुर नगर में को 47 लाख वृक्ष लगाने का लक्ष्य महाअभियान के रूप में दिया गया है। आज जनपद में 36 लाख वृक्ष 27 विभिन्न विभागों व जन सहभागिता के साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है। शेष वृक्षारोपण 31 जुलाई तक चलेगा। पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी की निगरानी में वृक्षारोपण किया जा रहा है जनपद कानपुर नगर में एम देशराज प्रबंध निदेशक यूपीपीसीएल की निगरानी में जनपद कानपुर नगर में वृक्षारोपण किया गया श्री एम देवराज ने प्राणी उद्यान में वृक्षारोपण किया तथा विजयनगर स्थित नगर निगम के स्मृति उपवन तथा केडीए द्वारा जवाहर पुरम में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद कानपुर नगर को हरा भरा और स्वच्छ बनाने में समस्त जनमानस के साथ हमे यह संकल्प लेना है सभी लोग वृक्षारोपण करें और उसे सुरक्षित भी रखने की जिम्मेदारी ले।आओ हम मिलकर एक संकल्प लें की पौधेरोपित कर पर्यावरण को समृद्ध एवं प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने के प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों में सहभागिता व सहयोगी बने अपने जनपद को हरा भरा बनाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृक्ष लगाएं और उसको संरक्षित कर पर्यावरण को हरा भरा बनाए। इस अवसर पर राज्य मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में एक वृक्षारोपण का महा अभियान जब से उत्तर प्रदेश की सरकार बनी है तब से माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश में निरंतर पर्यावरण की दृष्टि से अभियान चल रहे है हम और अच्छी स्थिति में पहुंचे इसके लिए प्रयास हो रहा है।आज पूरे प्रदेश में 30 करोड़ वृक्ष जन आंदोलन के माध्यम से और जन जागरूकता के माध्यम से किया जा रहा है। माननीय मुख्यमंत्री जी का उत्तर प्रदेश के निवासियों से यह आग्रह रहा है कि उसी दिशा में लगातार अभियान चल रहा है कैसे हम विकास के साथ साथ पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सबकी सहभागिता से पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखें। इस अवसर पर एमएलसी मा0 अरुण पाठक , विधायक मा0 सुरेन्द्र मैथानी, सलिल विश्नोई , जिलाधिकारी , मुख्य विकास अधिकारी, जिला वन अधिकारी द्वारा आज वृक्षारोपण किया गया ।

2021-07-04
