इत्र कारोबारी के दो मामलों में एक साथ होगी सुनवाई, इस दिन की मिली है तारीख

इत्र कारोबारी के दो मामलों में एक साथ होगी सुनवाई, इस दिन की मिली है तारीख
Tue, 22 Mar 2022
कानपुर में इत्र कारोबारी से नोट बरामदगी मामले में प्रभारी न्यायालय एसीएमएम द्वितीय की कोर्ट ने मंगलवार को तारीख दे दी । मामले पर अगली सुनवाई 29 मार्च को होगी । इसी दिन कस्टम से जुड़ा मामला भी सुना जाएगा ।

इत्र कारोबारी पीयूष जैन से उसके आनंदपुरी और कन्नौज स्थित आवास से महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआइ) की टीम ने 196 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे । इस मामले में डीजीजीआइ चार्जशीट भी लगा चुकी है । मंगलवार को इसी मामले में सुनवाई शुरू हुई । वरिष्ठ असूचना अधिकारी शंभूनाथ ङ्क्षसह उपस्थित हुए । डीजीजीआइ के विशेष अभियोजन अधिकारी अंबरीश टंडन ने बताया कि पीयूष की जेल से वर्चुअल सुनवाई की गई । नोट बरामदगी मामले में न्यायालय ने छह दिन बाद की तारीख 29 मार्च तय की है । दरअसल इसी दिन विदेशी मुहर लगा सोना बरामदगी से जुड़ा कस्टम के मामले की भी सुनवाई होगी ।

अब दोनों मुकदमे एक साथ सुने जाएंगे । गौरतलब हो कि डीजीजीआइ ने पीयूष जैन से 23 किग्रा विदेशी मुहर लगा सोना बरामद किया था । इस मामले को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया जिसके बाद कस्टम के अधिकारियों ने पीयूष से जेल में पूछताछ की और मुकदमा शुरू कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *