इटावा में तीन बदमाश दंपती के साथ कर रहे थे लूटपाट

इटावा में तीन बदमाश दंपती के साथ कर रहे थे लूटपाट, प्रधान ने किया बचाव तो मार दी गोली
Tue, 22 Mar 2022 इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर दंपती से लूटपाट कर रहे तीन बदमाशों का विरोध करना प्रधान को महंगा पड़ गया। बदमाशों ने प्रधान को गोली मारकर घायल कर दिया। उन्हें जेके हास्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मामला फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र का है।

मंगलवार की रात करीब साढ़े 08 बजे चौबिया थाना क्षेत्र के नगला मोतीराम में रहने वाले दंपती बाइक से इटावा से बाजार में खरीदारी करके अपने घर वापस जा रहे थे। उदयपुरा के पास मुर्गी फार्म पर पल्सर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। इसी बीच प्रधान बृजेश शाक्य अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बदमाशों का विरोध किया इस पर उन्होंने फायरिंग कर दी जिसमें एक गोली प्रधान बृजेश शाक्य को लगी। गोली उनकी कमर में लगी।

गोली लगते ही बदमाश बिना लूटपाट के मौके से भाग खड़े हुए। लोगों ने प्रधान को तत्काल पास के ही जेके हास्पिटल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *