रसूलाबाद में चोरी की सरिया के साथ दो गिरफ्तार

रसूलाबाद पुलिस ने सोमवार देररात चोरी की सरिया लादकर जा रहे दो पिकअप सवार आरोपितों को पकड़ा है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

एसएसआइ लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना मिलने पर हुए अपने हमराही सिपाही मोहित व गौरव के साथ बिसधन तिराहे पर बैरियर लगाकर खड़े हो गए। इसी दौरान देररात लगभग 1.35 बजे एक पिकअप उन्हें रसूलाबाद की ओर आती हुई दिखाई पड़ी, जिसे रोका गया। तलाशी में करीब पांच क्विंटल सरिया लदी मिली। पूछताछ में न बिल्टी दिखा सके और न ही कोई जानकारी दे सके। पकड़े गए चालक ने अपना नाम देवरा मलगांव निवासी मोहित व विनोद कुमार लोधी बताया। उन्होंने क्षेत्र की एक दुकान से इसे चोरी होने की बात बताई। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *