प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में नियमों की अनदेखी के मामले सामने आते ही रहते हैं।डेरापुर ब्लॉक के अकारू प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के झाड़ू लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।हालांकि हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करते हैं । जानकारी पर बीएसए के निर्देश के बाद बीईओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन सुधारना प्राथमिकता है। बेहतरी के लिए लगातार निर्देश दिए जाते हैं। अलबत्ता निर्देश का पालन करने में शिक्षक कोताही करते हैं। स्कूल में बच्चों से साफ सफाई या अन्य किसी तरह का काम कराने पर रोक है।इसके बाद भी अकारू प्राथमिक स्कूल में झाड़ू लगाते बच्चों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में तीन बच्चे हाथ में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई करते दिख रहे हैं। शिक्षक भी वहीं बरामदे में मौजूद हैं।
वीडियो की जानकारी पर बीएसएस सुनील दत्त ने बीईओ को संज्ञान लेने का निर्देश दिया। बीईओ उदयनारायण कटियार ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर प्रधानाध्यापक रामलखन से मामले में स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *