फूल बाग में विचार गोष्ठी संपन्न हुई

लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद
डॉ राम मनोहर लोहिया

कानपुर 23 मार्च समाजवादी कानपुर महानगर एवं समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के संयुक्त नेतृत्व में समाजवादी आंदोलन के महानायक समाजवादी पुरोधा डॉ राम मनोहर लोहिया की 112 वी जयंती के अवसर पर आज सपा नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान के नेतृत्व में लोहिया प्रतिमा स्थल फूल बाग में विचार गोष्ठी संपन्न हुई गोष्ठी में मुख्य अतिथि आर के यादव जी उपस्थित रहे

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान ने अपने संबोधन में कहा कि लोहिया जी कहते थे कि लोग मेरी बात सुनेंगे जरूर लेकिन मेरे मरने के बाद डॉ राम मनोहर लोहिया एक दूरदर्शी नेता थे भविष्य में घटने वाली घटनाओं का उनको पहले से आभास हो जाता था लोहिया जी की नीतियां हिमालय बचाओ नर नारी समानता अंग्रेजी हटाओ भारत-पाक महासंघ दाम बांधो रंगभेद आदि नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं डॉ राम मनोहर लोहिया महान समाजवादी चिंतक एवं एक प्रखर वक्ता भी थे आज लोहिया जी की नीतियों को लागू करना देश के लिए बहुत आवश्यक है लोहिया जी की नीतियों को लागू किए बगैर देश तरक्की नहीं कर सकता आज का नौजवान डॉक्टर लोहिया को भूलता जा रहा है आज के नौजवानों को डॉक्टर लोहिया की नीतियों से अवगत करना बहुत आवश्यक है

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी नगर अध्यक्ष डॉक्टर इमरान नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता मोनू रमेश यादव निशांत मलिक असद सिद्दीकी आसिफ कादरी निजाम कुरेशी रईस अंसारी शरद पांडे अकील अहमद आफताब खान मोहम्मद नसीम बाबा ठाकुर संतोष पांडे अनवर सिंह अरविंद उर्फ पीके ओमप्रकाश जितेंद्र यादव मेजर हाकिम सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *