कानपुर में बीसी संचालक पर चाकू से हमला, हिस्ट्रीशीटर समेत तीन गिरफ्तार

कानपुर में दर्शनपुरवा निवासी पुनीत गुप्ता बीसी संचालक हैं। पुनीत के मुताबिक बुधवार को इलाकाई निवासी हिस्ट्रीशीटर श्रवण ने उनके चचेरे भाई रोहित से अभद्रता की। विरोध करने पर उसको पीट दिया।

जानकारी होने पर जब पुनीत पहुंचे तो श्रवण व उसके साथियों ने उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुनीत को गहरे जख्म आए। जिसके बाद तत्काल उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फजलगंज इंस्पेक्टर देवेंद्र दुबे ने बताया कि मामले में श्रवण, छोटू पंडित, शिवम, रेहान व अन्य दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी श्रवण समेत तीन की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *