◆ सोशल मीडिया के माध्यम से जिलाधिकारी को मिली देर रात अवैध खनन की सूचना का तत्काल लिया संज्ञान मौके पर भेजा खनन अधिकारी को ।
◆ 3:20 am में आवास विकास कल्याणपुर में औचक छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पाया गया कि 10.3 मीटर लंबाई ×8.10 मी0 चौड़ाई×02मी0 गहरा अवैध बेसमेंट में खनन होता पाया गया ।
◆ मौके पर उपस्थित व्यक्तियों द्वारा निर्माणाधीन बेसमेंट के प्लाट का मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया ।खनन स्थल पर एक जेसीबी वाहन संख्या यूपी 78 एफ0टी0 9822 एवं एक डम्पर वाहन संख्या यूपी 78 एफ0टी0 4366 को चालक समेत पकड़ा गया जिसे तत्काल सीज कर दिया गया।
◆ वाहन चालक द्वारा मौके पर खनन के संबंध में कोई भी अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। खनन करता वाहन चालकों का उक्त कृत उत्तर प्रदेश उपखनिज (परिवहन) नियमावली 2021 के नियम 3,53,72 का उल्लंघन एवं दंडनीय अपराध है ।
◆ पनकी क्षेत्र में बिना अनुमति मिटटी का परिवहन करते हुए 04 डम्पर को भी सोशल मीडिया के माध्यम से मिली सुचना के आधार पर खनन अधिकारी द्वारा पकड़ा गया |
जिलाधिकारी श्रीमती नेहा शर्मा को मध्य रात्रि सोशल मीडिया के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई की कल्याणपुर आवास विकास क्षेत्र में अवैध खनन एवं किया जा रहा है एवं मिटटी पनकी क्षेत्र में 04 डम्पर द्वारा मिटटी का परिवहन किया जा रहा है। जिसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर खनन अधिकारी को भेजा। आवास विकास ,कल्याणपुर में औचक छापेमारी के दौरान मौके पर गहरा बेसमेंट होता पाया गया तथा मौके पर एक डंपर व एक जेसीबी मिली| खनन का साक्ष मांगने पर उपस्थित लोगों द्वारा कोई भी साक्ष ना उपलब्ध कराने की दशा में तत्काल खनन अधिकारी द्वारा जेसीबी एवं डंपर को सीज करने की कार्यवाही करते हुए बिना अनुमति के खनन किए जाने पर कठोर कार्यवाही की गई।
उसी समय पनकी क्षेत्र में 4 डम्पर मिले जिनके द्वारा मिटटी का परिवहन किया जा रहा था तत्काल खनन अधिकरी द्वारा सभी 04 डम्पर को पकड़ कर थाना पनकी के सुपूर्त किया गया |
जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि सतर्क दृष्टि रखते हुए अवैध खनन करने वालो के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित करें l
